जन अधिकार पार्टी की विधानसभा 2027 को लेकर अहम बैठक
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए सोमवार को सिंचाई डाक बंगला परिसर में जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामचंद्र मौर्य, सोनल गोंड़, रामसूरत धागर और जावेद अली को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने की, जबकि मंच का संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि विधानसभा 2027 का चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। विशिष्ट अतिथि सुमंत सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि जन अधिकार पार्टी क्षेत्र की जनसमस्याओं और किसानों, नौजवानों व वंचितों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
बैठक में विंध्य मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य, जिला संरक्षक चन्द्रमा सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी श्रीपती विश्वकर्मा, मंगला मौर्य, रामचरित्तर सोनकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधुपुर), डॉ. रामराज बिंद, बलिराम मौर्य, आशीष मौर्य, विजय मौर्य, मनोज मौर्य, डॉ. बिनोद मौर्य, तेजबाली चन्द्रवंशी, राकेश मौर्य, राजेंद्र पासवान, गिरिजा प्रसाद, शिवनरायण, जय प्रकाश मौर्य, गुलाब मौर्य, शिवबहादुर, निरंजन, अभय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।









