अमित मिश्रा
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विकास भवन परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकास भवन परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।







