कपड़ा की दुकान में टीन शेड की छत काट कर चोरी

IMG 20261006 WA0004
IMG 20261006 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

गांधी पार्क के समीप कपड़ा व्यापारी की दुकान में वारदात, दुकानदारों में दहशत

विंढमगंज/ सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार में गांधी पार्क से सटे अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात एक कपड़ा व्यापारी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांधी पार्क के बगल में कपड़ा व्यापारी मुकेश केसरी पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल केसरी की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान की टीन छत को काटकर गमछे की रस्सी के सहारे नीचे उतरकर दुकान के गल्ले में रखा नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान में रखे अन्य सामान को भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके।


घटना के बाद मौके पर मौजूद परिस्थितियों को देखकर दुकानदारों ने आशंका जताई कि चोरों ने दुकान में कपड़े की रस्सी बनाकर प्रवेश करने के लिए किसी कम उम्र के बच्चे का सहारा लिया है।
दुकानदार मुकेश केसरी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि रात्रि को प्रशासन की टीम की गस्ती और बढ़ा दी गई है साथ ही साथ व्यापारियों के साथ एक बैठक करके प्रशासन व व्यापारियों के आपसी तालमेल व जगह-जगह दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे व लाइट लगाने को लेकर के भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी की अगुवाई में वार्ता करने की भी बात कही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?