नवीन कुमार
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा स्थित टोला बेसाहूखाड़ी चेरवानी में गुरुवार रात करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, मनोज चेरो (26) पुत्र विशुनदयाल बीती रात करीब दस बजे घर में पंखे में प्लग लगा रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू भारती मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव में युवक की असमय मृत्यु से शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।







