अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सावन मास के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए आज सुबह डाक बम विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित रामसरोवर से जल भर कर शिवद्वार के लिए निकला तो शिव भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह लोगो मे कैम्प लगाकर अपनी श्रद्धाभाव से सेवा किया।
विजयगढ़ दुर्ग से चले डाक बम का पहला जत्था सांय चार बजे सोनभद्र नगर में प्रवेश किया तो रेलवे क्रासिंग के पास भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने अपने सहयोगियों साथ डाक बम कांवरियों के सेवा हेतु फल, जल, दवा एवं शरबत का वितरण किया। इस सेवा शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने भगवान उमामहेश्वर के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर शशांक मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना भारतीय युवा कांग्रेस का कर्तव्य और सौभाग्य दोनों है। कांवर यात्रा एक आस्था का पर्व है, और इसमें सहभागी श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता प्रदान करना हमारा सामाजिक दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी,सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, धीरज पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र देव,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, राजू देव पाण्डेय,महासचिव रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, संदीप, शुक्ला, अर्जुन , सतीश सोनकर,प्रांजल श्रीवास्तव युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी, शाद अंसारी, शिवम सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव,सौरभ राजवेद,सुनील मिश्रा ,वंशीधर देव,पंकज मिश्रा, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, राधेश्याम पटेल, ददन मौर्या,लालबहादुर वर्मा, रामनिवास कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेडिकल सुविधाओं के लिए डॉ०अनिल के साथ पूरी टीम ने सेवा दी।
कार्यक्रम का सफल संयोजन विशिष्ट कुमार ‘विमल’ ने किया।







