15 वर्षीय लड़की के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  थाना क्षेत्र के एक गांव की बुधवार को बाजार करने आई नाबालिग किशोरी के साथ दूसरे गांव के युवक ने जंगल के रास्ते कुछ दूर लेजाकर दुष्कर्म किया और बाद में उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। लड़की देर शाम को घर पहुंची तो परिजनों को पता चला। दूसरे दिन वृहस्पतिवार को किशोरी की बड़ी मां ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बाजार करने गयी थी, उसी बाजार में एक दूसरे गांव का युवक भी गया था। युवक ने उसे बहला फुसलाकर घघरा बाजार से सरदार मोड़ से जंगल के रास्ते ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को जंगल मे छोड़ कर भाग गया। वही देर शाम अपने घर पहुंची किशोरी चारपाई पर जाकर सीधे लेट गई, कुछ देर बाद उसकी बड़ी मां उससे सोने का कारण पूछी तो वह बोल दी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है।रात में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और रक्तस्राव होने लगा। घर वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचे। तब उस लड़की ने पूरी घटना के बारे में बताया। यह सुनते ही परिजनों के कान खड़े हो गए।

वृहस्पतिवार की सुबह लड़की की बड़ी मां ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल गांव में पहुंच गए और मामले की छानबीन करने में जूट गये।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?