विद्यार्थी जीवन में योग का बहुत ही महत्व है:रवि प्रकाश त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जन-जन को जगाना है, सबको योग सिखाना है।


सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में चलाए जा रहे 11 दिवसीय निःशुल्क योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन सोनभद्र मुख्यालय से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के साथ भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे , नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी , नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव का आगमन हुआ।

योगाभ्यास के पूर्व सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया तथा प्रशिक्षण ले रहे छात्र- छात्राओं को योग कराते हुए योग की बारीकियां को विस्तार पूर्वक समझाया गया। छात्र-छात्राओं से कहा कि आपको नियमित योग करने का संकल्प लेना पड़ेगा, आज आप योग कर रहे हैं कल आपके माता-पिता भाई-बहन पास पड़ोस के लोग भी आपको देखकर योग करने का प्रयास करेंगे तथा योग करके अपने आप को निरोग बनाएंगे योग करने से आपके अंदर आत्मविश्वास, आत्म बल पैदा होगा ,आलस्य दूर होगा , विद्यार्थी जीवन में योग का बहुत ही महत्व है।

इंजीनियरिंग कॉलेज में चलाए जा रहे योग शिविर के सातवें दिन योग मैनेजमेंट देख रहे भीम सिंह को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया तथा निरंतर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे योगी संकट मोचन को उनके अखंड प्रचंड पुरुषार्थ व योग के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?