अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जयमोहनी रेंज में महिला वनकर्मियों का हुआ सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयमोहनी रेंज स्थित बाघी पौधशाला में शनिवार को महिला वनकर्मियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के कार्यों में उनके समर्पण, मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मझगाई रेंज की हेमवंती, कलावती, गोल्डी और गीता, जयमोहनी रेंज की सुरसती तथा नौगढ़ रेंज की सावित्री, सुरसती, उषा और किरन को सम्मानित किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि हर घर की मां में धैर्य, सहनशीलता और त्याग की अद्भुत शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग में कार्यरत महिलाएं भी उसी साहस और जिम्मेदारी के साथ जंगल और प्रकृति की रक्षा का दायित्व निभा रही हैं।

उन्होंने महिला कर्मियों से कहा कि कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आती है तो उसे बेझिझक उनके सामने रखें। उन्होंने कहा कि समस्याएं पूरी तरह समाप्त भले न हो सकें, लेकिन दुख बांटने से दुख कम होता है और समाधान का रास्ता जरूर निकलता है।

उन्होंने महिला कर्मियों के आत्मसम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

सम्मान से अभिभूत महिला वनकर्मियों ने वन क्षेत्राधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उनका मनोबल और अधिक बढ़ा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का निर्वहन करती रहेंगी।

इस अवसर पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, सोमेश, महेंद्र सिंह चौहान, गुरदेव सिंह, प्रेम सिंह, भोला यादव, निर्भय सिंह, मनीष गुप्ता, बबुंदर यादव समेत अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?