नौगढ़ में पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने खाया जहरः पहले निजी अस्पताल, फिर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले नौगढ़ चकरघट्टा थाना अंतर्गत नर्मदापुर में एक महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। संदीप की पत्नी गीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर खाने के बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा।

महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें रात्रि 8 बजे के बाद नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां डॉ सुनील ने हालत सुधारने की कोशिश की परंतु स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

परिजन महिला की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?