चार माह के बच्चे को छोड़कर महिला ने लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

घर के अन्दर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर दी जान

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी भैंसा बांध में महिला ने चार माह के बच्चे को छोड़कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 22 वर्षीय महिला ने घर के अन्दर रस्सी से फांसी का बन्दा बनाकर लटक गई। अचानक शोर सुनकर परिजन दरवाजा तोड़कर अन्दर गये।महिला को लटकता देख आनन-फानन में रस्सी काट कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के बभनी भैंसा बांध निवासी सबिना खातुन 22 पत्नी जलील अहमद अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकती देखी गई।घटना की आहट पाकर परिजन दरवाजा तोड़कर अन्दर गये तो महिला रस्सी के सहारे बडेर से लटकती दिखी । आनन-फानन में लोगों ने रस्सी काटकर अस्पताल पहुंचे जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।मृतक महिला का चार माह की दुधमुंहे बच्चा भी है ।उस समय पति अपने बच्चे के साथ बगल के दुसरे घर में था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?