नौगढ़ में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले में नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ललतापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आशा देवी (40 वर्षीय) पत्नी रामलाल की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थीं, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।

परिजनों ने झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला संयुक्त अस्पताल चकिया रेफर कर दिया। चकिया में भी स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

महिला की रास्ते में मौत

परिवार के लोग महिला को लेकर अस्पताल से बाहर जा ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। आशा देवी के पांच बच्चे हैं, जिनमें से तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है और दो बच्चे अभी अविवाहित हैं।

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चकरघट्टा थाना प्रभारी दयाराम गौतम मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?