महिला कांस्टेबल के पति ने फांसी लगा की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक कुमार

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जनपद के कोखराज थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में एक महिला हेड कॉन्स्टेबल के पति ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों को पता चला तो कानपुर से सभी भागते हुए चले आए,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।महिला कांस्टेबल के पति ने सुसाइड क्यों किया है इसका पता अन्य चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला हेड कांस्टेबल अनीता देवी अपने पति बलराज (55 वर्ष) और दो बच्चों आदित्य प्रताप सिंह (15) व अभय प्रताप सिंह (12) के साथ थाना परिसर के तीसरे फ्लोर पर रहती हैं। बीती रात बलराज ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा लिया।

वही सूचना मिलने पर सरकारी क्वार्टर में मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों ने फांसी के फंदे से शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला कांस्टेबल के पति ने किस कारण आत्महत्या किया इसका अभी तक कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

वही मृतक का बड़ा बेटा ऋषि प्रताप सिंह कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उन्हें रात में इस घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद परिजन शुक्रवार की सुबह रोते-बिलखते थाने पहुंचे।

बलराज कानपुर जनपद के कोयला नगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर से उनके परिजन भी कोखराज के लिए रवाना हो गए। पुलिस के उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?