महिला ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में म्योरपुर थाना क्षेत्र के भलूही गांव में बीती रात एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुद्धी भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बलियरी निवासी मंतोरा देवी 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामनाथ शनिवार को अपनी बेटी के घर भलूही गई थी।वहां से किसी को बिना बताए रात में ही कही निकल गई। मां के जाने के बाद बेटी ने अपने मायके फोन किया तो मां वहां नहीं पहुंची थी। सुबह ग्रामीणों ने पलाश के पेड़ पर महिला का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना उसके घर वालों को दी।

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। वही परिजनों ने बताया गया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?