महिला ने युवक पर दुराचार और ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित एक गांव की एक विवाहित महिला ने सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अभिषेक पासवान उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र भोला पासवान के ऊपर दुराचार व ब्लैकमेल करने का आरोप लगायी ।जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर धारा 376, 384, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तथा आरोपी को सलैयाडिह ग्राम पंचायत में कोन मोड बस चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि सलैयाडीह गांव का रहने वाला आशीष पासवान ने हमें सोशल मीडिया के फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फसाया तथा बातचीत करने लगा। इस बीच मिलने का प्लान युवक के द्वारा बनाया गया। महिला युवक के बताए गए स्थान पर मिलने पहुंची, जहां युवक ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिया कुछ दिन तक युवक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा तथा किसी से नहीं कहने की धमकी देता था। किसी से कहने पर वैवाहिक जिंदगी बर्बाद करने की भी बात किया करता था। इस दौरान उक्त युवक के द्वारा हमें डरा धमका कर लगभग 70 हजार रुपए भी ले लिया है व संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया करता था। परेशान व हैरान होकर जब मेरे पति बाहर से काम कर घर वापस आए तो मैं उक्त युवक के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बतायी जिस पर पति के द्वारा तत्काल थाने पर प्रार्थना पत्र दी हूं। जिस पर थाना प्रभारिक निरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?