सोनभद्र में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन 40 क्विंटल की खरीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पी के चौबे

सोनभद्र । गेहूं खरीद हुआ शुरू, पहले दिन तीन केंद्र पर 40 क्विंटल गेहूं खरीद हुआ
सोनभद्र। जिले में क्रय केंद्र खोले जाने के एक माह बाद गेहूं खरीद शुरू हो गया। एक अप्रैल को तीन केंद्रों पर तीन किसानों से कुल करीब 40 क्विंटल गेहूं खरीद हुआ। माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर क्रय केंद्र पर आए किसानों का स्वागत हुआ।
जिला प्रशासन की तरफ से जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक मार्च से सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी की गई है। एक माह विलंब से एक अप्रैल दिन मंगलवार को तीन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुआ। रॉबर्ट्सगंज मंडी समिति में किसान पिंटू से गेहूं खरीद किया गया। इसी तरह घोरावल में अमित सिंह व चतरा में भूवनेश्वर पांडेय से गेहूं खरीद हुआ। तीनों किसान क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचें थे। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि तीन क्रय केेंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गया।पहले दिन 40 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?