बच्चो का कराये नामांकन और प्रतिदिन भेजे स्कूल: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाया हरी झण्डी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में आज जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने व प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने की ग्रामीणों से की अपील किया।

प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोनभद्र के बगुआरी ग्राम पंचायत के गड़ौरा मजरे से जिलाधिकारी बीएन सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार ने स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों के विरुद्ध अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने के साथ ही साथ नित्य प्रति स्कूल भेजने के लिए बच्चों के अभिभावकों से अपील किये, बच्चों को समझाते हुए प्रेरित किया कि नित्य प्रति स्कूल आने से ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है और वह एक सुयोग्य , शिक्षित तथा समर्थ नागरिक बन सकते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प ,डीबीटी ,निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, पीएम पोषण योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन किया जाये।

इस दौरान संचारी रोगों के प्रसार को रोकने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जब जनसमुदाय और छात्र-छत्राओं को शपथ भी दिलाई गई। साथ ही हाथ धुलाई, शौचालय व मच्छरदानी का प्रयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता तथा उत्तम स्वास्थ्य से समृद्धि के महत्व आदि पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर परजिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, क्वॉलिटी कोऑर्डिनेटर वरुण त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह, संदीप पांडेय, अनामिका आंचल, हृदेश सिंह सहित अन्य अध्यापकगण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामवासी आदि उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?