अमित मिश्रा
मिशन 2027: विधानसभा 401 रावटसगंज के लिए पूरी तैयारी में जुटी पार्टी
सोनभद्र | विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी (VKRMSP) ने आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र, लायर राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा सामाजिक समरसता और न्याय की भावना को सशक्त करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समाजसेवी, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

राजेश विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहब का सपना था एक ऐसा भारत जहाँ हर वर्ग को समान अधिकार मिले। VKRMSP उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए मिशन 2027 के तहत विधानसभा 401 रावटसगंज में बदलाव लाने को प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत किया जा रहा है और युवाओं को सक्रिय भूमिका में जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, भजन और विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय अभियान, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता, राबर्ट्सगंज को मॉडल विधानसभा बनाने का संकल्प
VKRMSP का यह आयोजन बाबा साहब के विचारों को समाज में जीवंत बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।







