शहीद स्थल पर मलिन बस्ती के निवासियो का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डाला मलीन बस्ती एकता समिति के तहत किया प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यूपी सीमेन्ट फैक्ट्री के समय बसे मलिन बस्ती के निवासियों ने गुरुवार की सुबह मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा जारी खाली करने की नोटिस के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।


स्थानीय निवासी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि वे और उनके परिवार के लोग पिछले लगभग 60 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। “मेरे पिता ने यहां जीवन बिताया और अब हम भी अपनी आधी उम्र यहीं गुजार चुके हैं। अचानक नोटिस देकर हमें बेदखल करना अन्यायपूर्ण है। वही अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बस्ती में रहने वाले अधिकांश परिवार अपनी पुरी जिंदगी गुजारी दी तथा वर्षों से स्थायी रूप से बसे हुए हैं और यहीं उनका रोजगार, सामाजिक ताना-बाना और जीवन जुड़ा हुआ है।


स्थानीयो ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मलीन बस्ती को नियमित किया जाए और वर्षों से रह रहे लोगों को मालिकाना हक देते हुए भूमि उनके नाम से दर्ज किए जाने की मांग उठाई गई।
आखिर वे अपने बच्चों, बुजुर्गों को लेकर कहां जायेंगे ।

इस दौरान बबुंदर पाठक, नागेन्द्र पासवान, उमेश मेहता, अवनीश पांडेय, पिंटू साहनी, अवधेश चौहान सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?