विश्व हिन्दू परिषद ने नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम किया आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान मे प्रखण्ड घोरावल के विवेक शिशु मंदिर स्कूल के प्रांगण में नशा मुक्ति अभियान रन फॉर हेल्थ का कार्यक्रम रविवार को हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक बजरंग दल सोनभद्र शुभम कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि आज युवा वर्ग नशे की जद में आ रहे हैं और अपना भविष्य बिगाड़ रहे हैं। आज अपना देश बुलन्दियों को छू रहा है। और अग्रसर रहे, इसके लिए युवा वर्ग को सुरक्षित व स्वस्थ रहना होगा। उन्हें नशा मुक्त होना होगा। नशे की लत किशोरों को भी पकड़ रही है जिससे उन सभी को भी बचना चाहिए। आज के बच्चे ही देश के भविष्य हैं, कर्णधार हैं। उन्होंने सभी को नशा से दूर रहने की अपील की है। इस मौके पर प्रखंड सहसंयोजक विवेक गुप्ता, नगर गौ रक्षा प्रमुख किशन उमर, केवटा ग्राम संयोजक चंदू विश्वकर्मा, घोरावल नगर सह संयोजक विवेक उमर, सह संयोजक अनुराग राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी, विद्यालय के सह व्यवस्थापक विजय पाठक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के अंत मे मौजूद सभी लोगों ने नशा न करने व समाज को नशे की लत से दूर रहने का और भारत को सशक्त बनाने का शपथ लिया।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?