पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 दूषित नदी नालों का पानी पीने को मजबूर, कई संक्रामक बीमारियों का हो रहे शिकार
खलियारी (सोनभद्र)। आदिवासी क्षेत्र नगवां ब्लॉक ग्राम पंचायत सिकरवार के गांव साड़़ सोत में पेयजल की विकट स्थिति पैदा हो गई है नल जल योजना से ग्रामीणों को नही मिल रहा है पानी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना छलावा साबित हो रही है ग्रामीण अंचलों में।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगवां ब्लॉक ग्राम पंचायत सिकरवार के गांव साड़़सोत के खरवार बस्ती में नल जल से पानी कभी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से वहां के रहवासी नदी नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का दंश झेलना पड़ता है। ग्रामीण श्याम लाल, टनमन, अशोक, रामकेश आदि ने बताया कि जब से हम लोगों के घरों में नल जल की टोंटी लगी है तब से कभी भी पानी की आपूर्ति नही की गई है वही फुलवा का कहना है कि नल जल से पानी महीने में एक दो दिन ही मिल पता है फुलवा ने कहा कि नदी का दूषित पानी पीकर हम लोग अपना जीवन यापन करते हैं जिससे हम लोग अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। यहां का हाल पता लेने वाला नहीं है जब भी नेता जी लोग आते हैं तो केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं और कुछ लोग तो केवल फोटो खिंचाने आते है और बड़ी बड़ी बातें कर के चले जाते हैं फिर लौट के देखते नहीं
उसी गांव हरिजन बस्ती में भी यही हाल है घरों में टोटी तो लगी है पर मेन पाईप लाईन ही नहीं बिछाई गई है सिर्फ कागजी खाना पूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
इस मामले को लेकर जब एक्सियन जल निगम से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर नही लगा।
वही पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में श्याम लाल, अशोक भारती, रामकेश, मनोज कुमार, प्रभु पासवान, महेंद्र, राम कृत खरवार, रामचरण, अशोक, गोपाल फुलवा देवी, सरिता,कुंती देवी, सीता देवी, पार्वती, अनिता, इंद्रावती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?