सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । सतबहनी गांव में हर घर नल का पानी नहीं पहुंच रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
विकास खण्ड बभनी के सतबहनी गांव के ग्रामीण देव रुप,धनराज सिंह,रमेश,
हरिनाथ,ने आरोप लगाया कि हर घर नल का पानी नहीं पहुंच रहा है पूछे जाने पर बताया कि महिने दो महिने पहले आया था।अब पानी नहीं आ रहा है।हर घर नल योजना के तहत सभी गांवों में आपूर्ति किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत है कि अब भी घरों को कनेक्शन नहीं मिला तो कही कही कनेकशन के बावजूद आपुर्ती नही किया जा रहा है। गांव के सामुदायिक भवन में भी नल लगा है लेकिन पानी आपूर्ति नहीं किया जा रहा है कुछ दिनों से टीम गांव में पड़ताल कर रही जिसमे आपुर्ती की जमीनी हकीकत सामने आ रहा है। सतबहनी गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जगह जगह पानी लिंकेज से सड़कें और पटरियां हो रही खराब
बभनी। विकास खण्ड बभनी के विभिन्न गांवों में पानी आपूर्ति के लिए सड़क की पटरियों पर ही पाइप बिछाकर पानी भेजा जा रहा है लिंकेज के कारण जगह जगह सडक पर पानी बह रहा है। जिससे पटरियां भी खराब हो रही है।







