
रिपोर्टर राकेश कुमार यादव
विढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय विकास खण्ड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोइठा में स्थित सिंचाई विभाग के द्वारा निर्मित चोरघटवा बाँध व नहर का निर्माण बीते लगभग दशकों पुर्व किया गया था। निर्माण कार्य के बाद कई वर्षों तक किसानों को खेती के समय पानी मिला करता था। परंतु विभाग के संबंधित अधिकारियों के उदासीनता के कारण बरसात के दिनों में बंधी में पानी तो जमा हो जाता है परंतु इस बंधी से निकलने वाली नहर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है नहर की मरम्मत बरसों से नहीं होने के कारण जगह-जगह मिट्टी भरने व टूटने के साथ साथ झाड़ियां से भर गया है जिससे ग्रामीण किसानों को पानी नहीं मिलने से खेती करने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है किसानों का कहना है कि बंधी का पानी नहर के माध्यम से समय-समय पर अगर किसानों को मिल जाए तो खेती करना और आसान होगा। पिछले एक वर्षों से संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहर जर्जर हो गई है जिससे हम किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बैरखण ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान उदय पाल ने कहा कि गोइठा ग्राम पंचायत में स्थित बंधी से निकलने वाली नहर से बैरखड ग्राम पंचायत के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मिला करती थी परंतु नहर खराब हो जाने के कारण पानी नहीं मिल पा रही है जिसकी शिकायत हमारे द्वारा तहसील दिवस पर संबंधित अधिकारियों से किया गया था जिस पर संबंधित जे ई मौके का मुआयना किया है तथा तत्काल मरम्मत करवाई जाने की बात कही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों समेत जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर तत्काल नहर दुरुस्त करने हेतु ध्यान आकृष्ट कराया है इस मौके पर ग्राम प्रधान उदयपाल, भोला भारती, सुरेश कुमार, रघुवर,रमेश सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।







