नौगढ़ में पट्टे की जमीन पर वन विभाग का कब्जा, बरबसपुर के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में बरबसपुर गांव के करीब तीन दर्जन ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पट्टे पर मिली जमीन का कब्जा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने वन विभाग पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2002 में 112 लोगों को आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। कागजात मिलने के बावजूद, उन्हें आज तक अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि जिस भूमि पर उन्हें पट्टा मिला था, उस पर वन विभाग ने कब्जा कर लिया है। अनुसूचित जाति, चेरो जाति और पिछड़ी जाति के गरीब परिवारों ने शिकायत की कि कई बार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उन्हें कब्जा दिलाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द ही जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर राजाराम, सत्येंद्र, रामविलास, रमेश, दूधनाथ, विजय, मुन्नी, ईश्वर, प्रेम, प्रभावती, रीता, धर्मराज, बहादुर, अमरावती सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?