दो सप्ताह से कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना की जलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कुसाही बढ़ौली पेयजल परियोजना से पिछले पंद्रह दिनो से जलापूर्ति ठप्प  होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई मे अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द ही जलापूर्ति शुरू कराने की मांग किया।


इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण जनता मे पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बीजेपी सरकार मे आम जनता महंगाई, बेरोजगारी की समस्याओं से जुझ ही रही है, अब तो पानी के लिए भी त्रस्त होना पड़ रहा है। बढ़ौली पेयजल परियोजना से पिछले दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप्प है,जिसको लेकर बार बार जल निगम के अधिकारियों को सूचना दिया जा रहा है इसके बावजूद भी सिर्फ आजकल पानी देने की बात अधिकारी कहते है, लेकिन सभी दावे फेल साबित हो रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुआ कहा कि ये समस्या कई महीने से चल रहा है अगर शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो जल निगम कार्यालय पर कॉंग्रेस कार्यकर्ता ताला बंदी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?