ग्रामीणो ने मतदाता सूची से नाम कटने पर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रौप के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो के निवासियों का मतदाता सूची से नाम कटने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधितो के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान ग्रामीणों का आरोप लगाया कि गांव की राजनीति को लेकर ऐसा किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामवासी रामबली, अमित अनीता कमली परशुराम ममता सुशीला मुनिया विफनी ने बताया कि पूर्व की सूची में हम लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन नवीन सूची में बीएलओ और गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से नाम काट दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सूची में नाम नहीं दर्ज किया जाएगा तो वे पंचायत चुनाव में मतदान से वंचित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की मांग की है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?