चकबंदी में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

व्यवहारी गांव के किसानों ने सौंपा ज्ञापन, बोले- चकरोड छोटी, पैमाइश अधूरी

सोनभद्र। तहसील रॉबर्ट्सगंज के राजस्व ग्राम व्यवहारी, परगना बड़हर के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त समस्याओं और अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने नियम के अनुसार समाधान की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में किसानों ने बताया कि गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कई खामियां हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चक में जाने के लिए उन्हें मात्र दस कड़ी की चकरोड प्राप्त हुई है, जिसे सुविधानुसार व नियमानुसार बढ़ाया जाए। राजस्व निरीक्षक द्वारा जिस भी पैच की पैमाइश की गई, कोई भी पैच पूर्ण नहीं पाया गया।
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ किसानों का सीएच 18 जिस जगह पर प्राप्त हुआ है, उनका चक सीएच 18 के विपरीत अन्यत्र काट दिया गया है। जिन किसानों का चक चौकोर था, प्रायः उनका चक टेढ़ा-मेढ़ा कर दिया गया है। साथ ही अधिकांश किसानों का चक उनके मूल गाटे से हटाकर दूसरे गाटे पर कर दिया गया है, जबकि नियमानुसार चक मूल गाटे पर होना चाहिए।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि राजस्व ग्राम व्यवहारी के मूल आबादी क्षेत्र, जिसमें मकान आदि बने हैं, का श्रीमांकन नहीं किया गया है। राजस्व अभिलेख में गांव का कितना क्षेत्रफल है और मौके पर कितना है, इसका सत्यापन कराया जाए। जिस पैच में जो रकबा प्राप्त हो रहा है, सभी किसानों को उसी रकबे के हिसाब से बांटा जाए।
प्रार्थना पत्र में उल्लेख है कि कुछ किसानों का पर्चा 23 में चक आवंटित हो गया है, परन्तु नक्शे में चक का आवंटन नहीं हुआ है। उन किसानों का नक्शों में भी चक आवंटन किया जाए। ग्रामीणों ने डीएम से निवेदन किया है कि प्रार्थना पत्र पर विचार कर नियमानुसार समस्याओं का समाधान कराएं। इस मौके पर चिंता मड़ी, कन्हैया,प्रभाकर, अशोक,सतीश, लवकुश,सुबास,राजदेव, सदानंद,बच्चा, राकेश आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?