विहिप और बजरंग दल ने 2082 दीप जलाकर मनाया नववर्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सोनभद्र नगर स्थित श्री राम जानकी व संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद द्वारा 2082 दीपो से नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 लिखकर हिंदू नव वर्ष की जनपदवासियों को बधाई दी गई। वही संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी उद्घोष किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाउपाध्यक्ष ने बताया कि सनातन परम्परा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है और इसी दिन से हमारे सभी त्यौहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। उन्होंने आगे कहा कि हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे। वही मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शरण राय, सत्यप्रताप सिंह, मिठाई लाल सोनी, आनंद नारायण, देवानंद मिश्रा, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम मिश्रा संतोष पांडे, अधिवक्ता, अंकित, शिवम प्रतीक, राहुल सोनी, अनिल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?