छत पर सवारियों को बैठा कर दौड़ रहे वाहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बगैर परमिट, फिटनेस के संचालित हो रहे वाहन

महुअरिया से डूमरहर मार्ग से छत्तीसगढ़ जा रहे वाहनों का हाल

बभनी (सोनभद्र) । महुअरिया मोड़ चपकी से डुमरहर होते छत्तीसगढ़ सवारियों को भूसे की तरह भर कर दौड़ लगा रहे वाहनों पर किसी का अंकुश नहीं है।

महुअरिया से डूमरहर छत्तीसगढ़ मार्ग पर बगैर परमिट, फिटनेस और इंसोरेंस के वाहन धड़ल्ले से दौड़ लगा रहे हैं इस इन पर न तो पुलिस का ध्यान है न तो किसी प्रशासनिक अधिकारियों का ही ध्यान जा रहा है।

इन फर्राटे भर रहे वाहनों का विडियो ग्रामीणों ने बनाकर वायरल किया है वायरल विडियो में छत पर सवार होकर लोग सफर कर रहे हैं।ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वाहनों पर क्षमता से ज्यादा सवारी भर कर वाहन फर्राटे भर रहे हैं परिवहन विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है और इन वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

1400
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?