मऊकला में बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा चमकी, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। नगवा ब्लॉक के मऊकला उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से ‘चाचा नेहरू’ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन नेहरू जी के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को याद करने का अवसर है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, समय प्रबंधन और शिक्षा के प्रति समर्पण अपनाने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की काउंसलर साधना सिंह ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को संस्कारित और विवेकशील बनाती है। उन्होंने बच्चों से नेहरू के सपनों का राष्ट्र बनाने हेतु ज्ञान और चरित्र निर्माण पर जोर देने की अपील की।

सामाजिक कार्यकर्त्ता रीना शर्मा ने बताया कि बाल दिवस की थीम “Pick Up the Cup and Listen Up” के तहत पूरे नवंबर माह में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास हो सके।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य-गीत, चित्रकला, बैडमिंटन, खो-खो, स्पून गेम, कलर गेम समेत कई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा स्वयं आयोजित यह कार्यक्रम उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और उत्साह को दर्शाता है। ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक विकास और सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक, संस्था को-ऑर्डिनेटर, सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?