अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समस्त विकास खंडों, तहसीलों के एडीओ, एडीसीओ, डीसीबी शाखा प्रबंधकों समेत सदर विकास खण्ड के समस्त सचिवों एवं नगद बिक्री केंद्र आयोजित किया गया, जिसमें इफको नैनो उर्वरक ,जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक ,सागरिका ,नेचुरल पोटाश इत्यादि के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एवं किसानों को सही तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
रावर्ट्सगंज सोसाइटी पर आयोजित सहकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेंद्र पाल सिंह ज्वाइन्ट कमिश्नर व ज्वाइन्ट रजिस्ट्रार विन्ध्याचल मण्डल शामिल रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह एआर कॉपरेटिव ने किया।
वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए इफको के क्षेत्रीय अधिकारी अभिजीत मौर्य द्वारा वर्तमान कृषि परिदृश्य की जानकारी दी। उर्वरा शक्ति के विषय में बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण फसलों की उत्पादकता लगातार कम हो रही है। यूरिया में पाया जाने वाला नाइट्रेट तत्व जमीन को विषैला बना रहा है एवं इसके कारण कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं इसके लिए यह आवश्यक है कि रासायनिक उर्वरक यूरिया ,डीएपी के विकल्प नैनो यूरिया नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ाया जाए जिससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहे एवं उत्पादन भी बढ़े। इफको के विभिन्न उत्पादों पर विक्रेताओं को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इफको के कृषि हेतु विभिन्न उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद जैसे सागरिका, नेचुरल पोटाश ,जैग उर्वरक इत्यादि कम कीमत में किसानों को उपलब्ध हैं जिससे खेती की लागत कम हो सके और आय में वृद्धि हो सके।
इस कार्यक्रम में कृष्णकांत एमडीई एक्वा एग्री, शम्भू नारायण सिंह अध्यक्ष केवीएसएस रॉबर्ट्सगंज, प्रदीप कुमार सचिव रॉबर्ट्सगंज, आदि लोगों ने भाग लिया।







