निजी हास्पिटल में महिला की मौत,परिजनों कक हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एक महीने में आधे दर्जन लोगों की गई जान, जिम्मेदार कौन

जिलेभर में प्राइवेट हॉस्पिटल में आए दिन घट रही घटना

स्वास्थ्य विभाग नोडल पर उठ रहे सवाल, कार्रवाई के नाम पर वसूली का आरोप

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाओं की कीमत लोगो को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। आज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 40 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल प्रबन्धन के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। वही घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी।


इस घटना के सम्बंध में जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि नसीरा बेगम पत्नी मुमताज (40 वर्ष) निवासी जोगनी थाना करमा जो 5 अगस्त को अस्वस्थ होने पर इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान  मृत हो गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि विगत एक महीने के अंतराल जिले भर में जगह-जगह किराने की दुकान की तरफ खुला प्राइवेट हॉस्पिटलो में मौत का खेल चल रहा है, जिसमें आए दिन लोग अस्पताल के लापरवाही से मौत की भेंट चढ़ रहे है। वही स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों पर मूकदर्शक बना हुआ है।

वही जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा प्राइवेट हॉस्पिटलो मे मौत का शिलशिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और सुदूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों का शोषण करते हुए निजी हास्पिटल मोटी रकम वसूल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?