अपडेट, दो बसों कि टक्कर में एक महिला की मौत, तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

एक बहन की मौत एक बहन गंभीर रूप से घायल

मुर्धवा – अम्बिकापुर मार्ग पर पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास हुई घटना

बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा – अम्बिकापुर मार्ग पर पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार उड़िसा से निजी बस से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर दूसरी बस से वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे। दोनों बसें आपस में आमने-सामने पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास टकरा गई। जिसमें सवार कुमारी लतारथ 62 पत्नी हर्ष रथ निवासी कंधमाल उड़िसा की मौत हो गई जबकि छोटी बहन मामी कुंडा 45 निवासी उड़िसा, कंधमाल गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही रामांचल पानीग्राही 48 निवासी तुमडीबंध, कृष्ण चंद्र 50 निवासी ब्रह्मपुर उड़िसा भी घायल हो गए।बस में कुल 32 लोग सवार थे।ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल महिला को पीआरबी 112 वाहन से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दोनों बसों के तीर्थयात्रियों को भेंजा जा रहा है। मृतक के परिजन साथ में हैं, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?