अज्ञात हमलावरो ने क्रेशर प्लांट पर किया तोड़फोड़ और कर्मचारियो से मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुलिस ने सात-आठ अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज,जांच में जुटी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा थाना क्षेत्र के रासपहरी पत्थर खनन इलाके में स्थित एक क्रेशर प्लांट पर सात से आठ मई संख्या में पहुंचे अज्ञात मनबढो ने हथियारबंद धावा बोलते हुए प्लांट के कर्मचारियों से मारपीट किया और कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। इन उत्पतियो का सारा कारनामा क्रेशर प्लांट पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के रासपहरी पत्थर खनन क्षेत्र के एक क्रेशर प्लांट पर गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों में मनबढो ने जमकर तोड़फोड़ किया इसके साथ ही कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई और प्लांट में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। यह पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए ट्रकों और प्लांट परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी ओबरा ने बताया कि इस घटना में चार नामजद आरोपियों समेत 6 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में मारपीट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि घटना में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा सके। पत्थर क्रेशर प्लांट पर हुई इस हिंसक वारदात ने इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

बरहाल बताते चले कि ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा क्रेशर प्लांट मालिक की कुछ दिनों पूर्व हटाये गए एक कर्मचारी द्वारा सिर कूच कर हटता कर दिया गया था,जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया लेकिन पुलिस ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में असफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?