नौगढ़ में एकलव्य वन की अनोखी पहल, 9 जुलाई को 6000 पौधे लगाए जाएंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के मगरही गांव के पास ‘एकलव्य वन’ नाम से एक नया वन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना 15 हेक्टेयर भूमि पर फैली है और 9 जुलाई को जनसहयोग से इसमें करीब 6000 पौधे लगाए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में गांव के प्रधान, बीडीसी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। पिछले दो महीनों से वन विभाग इसकी तैयारी में जुटा है। क्षेत्र की सफाई, गड्ढों की खुदाई, जैविक खाद डालने और बीज बुवाई जैसे सारे काम पूरे कर लिए गए हैं।

बोना नाली की ड्रेसिंग कर उसमें बबूल के बीज डाले गए हैं। वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए चारों ओर खाई बनाई गई है और उसमें भी बीजों का छिड़काव किया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने (न्यूज एक्सप्रेस भारत) को बताया कि 9 जुलाई को यह कार्यक्रम एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों, छात्रों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा, “यह केवल पौधे लगाने की मुहिम नहीं, बल्कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमारा एक स्थायी प्रयास है।”

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?