सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । अम्बिकापुर – बभनी मुख्य मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के समीप रविवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गोंड 20 पुत्र बनवारी निवासी चेरा थाना त्रिकुंडा जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ बभनी की तरफ से अपने घर जा रहा था।जब वह खोतोमहुआ मोड़ के समीप पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।







