आमने-सामने भिड़े तेज रफ्तार दो बाइक सवार, दो युवको की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(यूपी)। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जब दुध्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा में देर शाम दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी । जिससे दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

बता दें कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा में देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना देखने को मिला। जब दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी । हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कक सूचना दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को दुध्धी सीएचसी भेजा । जहाँ डॉक्टरों ने एक युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?