67 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


अमिला धाम के नीचे जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा, बिहार ले जाई जा रही थी बड़ी खेप

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जिले में पशु तस्करी पर नकेल कसते हुए कोन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। अमिला धाम जंगल के रास्ते से भारी संख्या में गोवंश बिहार ले जाए जा रहे थे, जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 67 गोवंश को बरामद किया साथ ही मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गौ-तस्करी विरोधी अभियान के तहत कोन थाना पुलिस को यह कामयाबी मिली। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरिया के रास्ते अमिला धाम के नीचे जंगल में घेराबंदी की।

पुलिस ने इस दौरान डुमुरका, थाना अधौरा, जिला भभुआ (बिहार) के निवासी उपेन्द्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामनाथ तथा रमाशंकर (30 वर्ष) पुत्र करमू को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

वही पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोन मे धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चकरिया उप निरीक्षक शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चननी उपनिरीक्षक श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक शमशेर यादव तथा हेड कांस्टेबल विनय यादव, सुरेन्द्र चौहान, अमित सिंह, शिवकुमार यादव, विनय कुमार सिंह एवं कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?