चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग 7:30 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहली घटना मजगाई निवासी विनोद पुत्र मोहन की है। जो (चकिया) स्थित अपनी बहन के घर से नौगढ़ होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुत्तों का एक झुंड अचानक सड़क पर आ गया। कुत्तों को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर अजीत सिंह और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
दूसरी घटना डुमरिया निवासी विजय पुत्र लालमोहन के साथ हुई। बताया गया कि विजय नौगढ़ मार्केट से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में एक नीलगाय अचानक सामने आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में विजय की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें भी नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। डॉक्टर अजीत सिंह और स्वास्थ्य टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।







