नौगढ़ में बंदरों के हमले में महिला और नाबालिग सहित दो लोग जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के ग्राम पंचायत बाघी में दुर्गा मंदिर के पास की बस्ती में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें एक नाबालिग और एक महिला जख्मी हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बंदरों के हमले का तांडव

बाघी गांव की प्रिया बुधवार को पानी लेने के लिए हैंडपंप पर जा रही थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके हाथ-पांव में काट लिया। वहीं, बाघी गांव की राधा घर के पीछे कपड़ा सुखने के लिए फैलाया कपड़ा उतारने गई थी, तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और उनके बाएं हाथ में काट लिया।

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार

दोनों को स्वजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ. सत्य सिंह ने उपचार किया। इसके अलावा बीते मंगलवार को नौगढ़ सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बाइक सवार चंदन को मजगाई बरहवा पुल के पास बंदरों के झुंड ने इस कदर दौड़ाया कि वह बाइक लेकर गड्ढे में पलट गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बंदरों का आतंक

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब लोगों का छत और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बंदर खाने-पीने की वस्तुएं जबरन घरों से छीनकर भाग रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?