वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ग्रामीणों की सतर्कता से मैजिक में दो गाय और एक बछड़ा लेकर झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था, जिसे पकड़ा गया तो गौ तस्करी की बात सामने आयी। यह वाहन प्रयागराज से जोरुखाड़ के लिए बिल्टी बनवाकर भेजा गया था और वाहन मालिक के रूप में कृष्णा कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा का नाम सामने आया है।
वही अखिल भारतीय पशु संरक्षण परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
वही ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश से झारखंड की ओर प्रतिदिन 8 से 10 वाहन गौ तस्करी में संलिप्त रहते हैं। यह धंधा एनएच-39 मार्ग से दिन-दहाड़े बेखौफ होकर किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। सूचना देने पर पुलिस ने इस वाहन को थाने ले जाकर जांच शुरू की। गौ तस्करी को वैध दिखाने के लिए झूठे और निराधार कागजात तैयार किए गए थे।
प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी रवि कुमार तरुण को बुलाकर मवेशियों का चेकअप करवाया गया तो चेकअप में मवेशी दुधारू व गर्भवती पाईं गईं।
वही क्षेत्र में दिन-दहाड़े हो रही गौ तस्करी पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और इस धंधे पर तुरंत रोक लगाया जाए।






