दर्दनाक हादसा: 15 वर्षीय आजाद साहनी की तालाब में डूबने से मौत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ में दर्दनाक हादसा: 15 वर्षीय आजाद साहनी की डूबने से मौत, परिवार कोलागा बड़ा झटका, मचा कोहराम।

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली) । स्थानीय बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर तालाब पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 15 वर्षीय आजाद साहनी पुत्र बेचू साहनी की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे तालाब में नहा रहे थे।

जब आजाद साहनी डूबने लगा, तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और आसपास के लड़के तालाब में कूद गए। उन्होंने 15 मिनट तक बच्चे की तलाश की, जिसके बाद अन्नू लाल को बच्चे की बॉडी मिली।

ग्रामीणों ने बच्चे की बॉडी को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चे की मौत हो चुकी थी।
आपको बता दे की आजाद साहनी के चाचा का 2 दिन पहले शादी हुई था घर में खुशियों का पल था लेकिन आज ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि खुशियों का पल दुख में बदल गया।

मौके पर क्षेत्राधिकार कृष्ण मुरारी शर्मा और थाना अध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?