यातायात माह का हुआ शुभारम्भ, निकाली गयी जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विधायक व एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया यातायात माह का किया शुभारम्भ

सदर विधायक व एसपी ने रैली निकाल कर दी सड़क सुरक्षा की सीख

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यातायात माह नवम्बर का शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि भूपेश चौबे को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी संवेदनशीलता और अनुशासन का प्रतीक है। एक क्षण की लापरवाही किसी परिवार की ज़िंदगी बदल सकती है। अतः हर नागरिक को चाहिए कि सड़क पर स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे तभी हमारा जनपद ‘सुरक्षित यातायात’ की मिसाल बनेगा।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नागरिकों को जागरूक करते हुए यह अपील की गई कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें।
तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
रॉन्ग साइड या ओवरटेकिंग से परहेज़ करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।


यह रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। रैली में विमला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन व बैनर लेकर नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।


इस रैली में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार , क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारू द्विवेदी, परिवहन अधिकारी, प्रभारी यातायात विनोद यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?