कल नमो मैराथन में दौड़ेगा सोनभद्र और फिट होने का सन्देश देगा हर युवा:डॉ धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नमो मैराथन प्रतियोगिता, मोदी के सपने के लिए दौड़ेगा सोनभद्र

युवाओं को स्वस्थ एवं नशा मुक्त रखने के लिए ले संकल्प

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा मंगलवार को  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नमो मैराथन आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बालको की दौड़ डीएवी स्कूल से शुरू होकर चुर्क बाजार , पुलिस लाइन होते हुए सर्किट हाउस तक होगी। वही बालिकाओं की दौड़ चुर्क बाजार से पुलिस लाइन होते हुए सर्किट हाउस तक होगी। इस मैराथन दौड़ में बालक वर्ग की दौड़ का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के द्वारा और बालिकाओं की दौड़ का शुभारंभ सुबह 9:00बजे मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

इस सम्बंध में कार्यक्रम संयोजक व सचिव जन कल्याण सेवा समिति डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस अनोखी मैराथन यात्रा का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। यह मैराथन सोनभद्र के विकास के विजन को पूरा करेगी। फिट इंडिया के समर्थन में होने वाली यह मैराथन दौड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ एवं नशा मुक्त रखने के लिए आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ होंगे।

इस दौड़ का प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार ₹11000 , तृतीय पुरस्कार 5100 व सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए सात प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा।

मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट एवं  प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा।

इस दौरान संस्था के सदस्य आनंद मिश्रा प्रमोद गुप्ता, श्याम द्विवेदी, मनीष अग्रहरी, अरविंद पाण्डेय,आशीष त्रिपाठी,सभासद विनोद सोनी , योगेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1409
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?