आज का ज्योतिष पंचांग: 12 जनवरी 2026, सोमवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आचार्य सुशील तिवारी

O- स्वामी विवेकानंद जयंती पर बन रहा विशेष योग, जानें राहुकाल से लेकर शुभ-अशुभ मुहूर्त

सोनभद्र । हिंदू पंचांग के अनुसार आज 12 जनवरी 2026, सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। आज का दिन आध्यात्मिक और राष्ट्रीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज स्वामी विवेकानंद जयंती के साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जा रहा है।

आज स्वाती नक्षत्र रात्रि 09:05 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके पश्चात विशाखा नक्षत्र प्रारंभ होगा। धृति योग शाम 06:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद शूल योग बनेगा, जिसे कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।

पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रातः 08:32 बजे से 09:53 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 12:57 बजे तक रहेगा, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज नवमी तिथि को लौकी का सेवन त्याज्य बताया गया है, जबकि दशमी तिथि को कलम्बी शाक का सेवन वर्जित माना गया है। यह उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण में मिलता है।

शिशिर ऋतु के प्रभाव को देखते हुए आयुर्वेदाचार्य शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तेल मालिश, सूर्यस्नान, प्राणायाम और नियमित व्यायाम की सलाह देते हैं। अत्यधिक ठंड, ठंडे पदार्थों और दिन में सोने से बचने की भी हिदायत दी गई है।

आज का दिन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद के विचार “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी समाज को दिशा देते हैं।

आचार्य सुशील तिवारी से सम्पर्क करने के लिए 9450160763 पर कर सकते है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?