
अमित मिश्रा
वृक्ष हमारे पर्यावरण एवं हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर- आशु
0- राजीव गांधी पौध रोपण अभियान के तहत लगाया वृक्ष
0- हम सभी लोगों को कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए
0 – बढ़ रहे तापमान एवं वृक्ष के कटाई को देखते हुए हम सभी को कम से कम एक पौध रोपण जरुर लगाना चाहिए
सोनभद्र। रविवार को राबर्ट्सगंज विधान सभा के पीथा गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने राजीव गांधी पौध रोपण अभियान के तहत वृक्ष लगाए और कहा कि जिस प्रकार से लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है तापमान की बढ़ोतरी दिनों दिन होती जा रही है गर्मी बेतहाशा हो रही है, पहले के समय में जहां हम लोग यहां से मिर्जापुर या यहां से बनारस जाया करते थे तो सड़कों के किनारे तमाम वृक्ष लगे रहा करते थे जो राहगीरों के लिए, आने जाने वाले लोगों के लिए छाया का करते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सड़कों की बढ़ोतरी एवं आवासीय व्यवस्था के तहत तमाम वृक्ष काटे गए और अगर देखा जाए तो उस अनुपात में वृक्ष लगे नहीं, हम सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए और जीवन को सुरक्षित व्यवस्थित बनाने हेतु एक पेड़ कम से कम जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि वृक्ष हमें ऑक्सीजन भी देते हैं ,बरसात होने में भी उनकी अहम भूमिका होती है सड़को के किनारे तमाम राहगीर धूप से बचने के लिए वृक्ष जरुर खोजा करते हैं इसलिए हम सभी लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए और कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने बोला कि कम से कम एक वृक्ष जरुर लगना चाहिए अगर सभी लोग जागरुक हो जाए तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि वृक्षों का उपयोग तब समझ में आता है जब सड़कों के किनारे दूर-दूर तक वृक्ष नहीं मिलते और अगर कोई आराम करना चाहता है तो समझ में आता है कि वृक्ष हमारे लिए कितनी उपयोगी हैं। मुख्य रूप से उपस्थित करने वालों में प्रमोद, नंदलाल मौर्य, नीरज कुमार, आशीष कुमार, रामविलाश भारती, रोहित, श्रीकांत मिश्र, मनोज मिश्रा,जयवीर रहे।







