अमित मिश्रा
O- जनता की समस्याओं का हुआ समाधान, 26 शिकायतों का तत्काल निस्तारण
सोनभद्र । शासन के निर्देश पर आयोजित “सम्भव समाधान दिवस” के दौरान सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुनी गईं और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, सड़क प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कुल 26 शिकायतें जनपद के विभिन्न निकायों से प्राप्त हुईं — जिनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र की 5, नगर पंचायत घोरावल की 2, चुर्क-घुर्मा की 2, चोपन की 4, ओबरा की 2, रेनुकूट की 0, पिपरी की 4, दुद्धी की 3, डाला बाजार की 1 और अनपरा की 3 शिकायतें शामिल थीं।
चेयरमैन रूबी प्रसाद ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है।
ठंड से राहत के लिए विशेष निर्देश
रूबी प्रसाद ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नगर के चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि राहगीरों और गरीब तबके के लोगों को ठंड से राहत मिल सके।
इस अवसर पर जेई राजकुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, दिनेश कुमार, सुजीत कुमार, अजीत सिंह, संत सोनी, राजीव गुप्ता, अजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







