महिलाओ से सम्बंधित शिकायतो का समय से करे निस्तारण: गीता विश्वकर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक पर महिलाओ की जनसुनाई की

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सदर ब्लाक सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना, इस दौरान उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें प्राप्त हों, उसका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाये।

इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन भी सदर विकास खण्ड के सभागार में किया गया। जनचौपाल के दौरान सदस्य ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिसमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित भी किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी की। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत ब्लाॅक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?