अमित मिश्रा
जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक आज सिंचाई डाक बंगला में जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। का बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा मण्डल प्रभारी मिर्जापुर मौजूद रहे।
बैठक में अजीत प्रताप कुशवाहा ने जिला कमेटी एवं विधान सभा इकाई घोरावल, रावर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के संगठन की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी में मजबूती से लग जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी चलो गांव की ओर अभियान के तहत पार्टी की विचारधारा को मजबूती से लोगों तक पहुंचाने का काम करे और आने वाले 5 सितंबर को भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव का शहादत दिवस लखनऊ में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें जनपद से भारी से भारी संख्या में पहुंचने का काम करे।
प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य व वाराणसी मंडल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी आंदोलन का नाम है जो सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है। जिससे बहुजनो के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार बंद हो सके और यह तभी सम्भव है देश मे संविधान का राज अस्थापित होगा।
मण्
डल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी चाहती है कि देश मे जाती जनगणना कराकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में संख्या के अनुपात में लोगो की हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जाए जिससे हर जाति समाज के लोगो को उनका हिस्सा प्राप्त हो सके।
इस बैठक में चंद्रिका मौर्य,लक्ष्मण प्रसाद,बलीराम मौर्य,जय प्रकाश, अवनीश कुशवाहा, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, रावर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोज मौर्य , चन्द्रशेखर आजाद, राकेश कुमार मौर्य, शिवनारायण मौर्य, अनुरुद्ध सिंह, सहित अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







