अमित मिश्रा
ब्रेकिंग
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पिकनिक स्थल मुक्खा फाल मे नहाते समय पानी के तेज बहाव में तीन युवक डूब गए जिनकी तलाश सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से कर रही है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि तीन व्यक्तियों के डूबकर लापता हो जाने के सम्बन्ध मे रविवार को बुद्धू बैगा निवासी मरुवट शिवद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनका छोटा भाई श्रीराम 45 वर्ष जो गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ काम से ग्राम परसीया गये था। वही वापस आते समय मुक्खा फाल मे पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका भाई पानी में डूबकर लापता हो गया है। स्वजन उनकी खोजबीन किए लेकिन कोई अतापता नहीं लगा।
वही बताया गया कि रविवार को ही चार युवक विशाल पटेल, शिवम, राहुल पटेल व इंद्रजीत पटेल रावर्ट्सगंज से पिकनिक मनाने मुक्खा फाल पर आये थे जहाँ चारो युवक पानी के बीच एक टीले पर खाना पीना बनाकर मस्ती कर रहे थे कि गेट खुल जाने से पानी का बहाव तेज हो गया। जिससे बाहर निकलते समय दो युवक राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल, इंद्रजीत पटेल निवासी नई बाजार डूबकर लापता हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बहे युवकों की खोजबीन कर रही है। इसकी सूचना एसडीआरआफ को दे दी गई है।







