नमकीन उत्पादन में सोनभद्र समूह  की दो महिलाओ को राज्यपाल ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। दुद्धी प्रगतिशील महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी, मालदेवा, दुद्धी, सोनभद्र की समूह सदस्य तारावती देवी और अर्चना मौर्य को नमकीन उत्पादन के लिए राज्यपाल उतर प्रदेश आनंदीबेन परेल के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

समूह की इन महिलाओं के द्वारा नमकीन उत्पादक का कार्य किया जाता है जिसकी बाजार में बहुत अधिक मांग है यह सोनभद्र के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भी इनकी नमकीन की मांग बहुत अधिक है सबसे जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि उनके द्वारा सभी नमकीन को शुद्ध सरसों के तेल से बनाया जाता है जिस कारण से इनका स्वाद भी औरों के मुकाबले बेहतर है। वर्तमान समय में 5 लाख से ऊपर का वार्षिक टर्नओवर इनके उत्पादक समूह का है, यह सभी महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाकर के आ रही हैं जिससे सीख ले करके अन्य महिलाएं भी आगामी दिनों में अपने उद्यम को स्थापित कर पाने में सक्षम हो पाएंगे ।एनआरएलएम विभाग सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?